Cirkus trailer Out TODAY: Rohit Shetty की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। Rohit Shetty ने आज अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस का ट्रेलर लॉन्च किया। जिसमें रणवीर सिंह भी नजर आने वाले है। रणवीर सिंह नए अवतार में फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।
कुछ दिन पहले रणवीर की फिल्म ‘Cirkus’ का टीजर रिलीज किया गया था। फैंस को वह काफी पसंद आया था। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, टीजर की तरह ट्रेलर में भी फिल्म की पूरी कास्ट देखने का मौका मिला है। ये धमाकेदार ट्रेलर फैंस का दिल जीत रहा है। साथ ही दीपिका पादुकोण ने अपने लटके झटके से तो सभी को हैरान कर दिया है। रणवीर के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं।
ये भी पढ़े:-Jubin Nautiyal: बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरते वक्त गिरने से घायल हुए जुबिन नौटियाल, फैंस निराश
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह का डबल रोल है। साथ में जैकलीन, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा, फिल्म में राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी दिखाई देंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि मूवी में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन कैमियो रोल में दिखेंगे। सर्कस 1982 में आई फिल्म अंगूर पर बेस्ड हैं।