Corona Virus Leak Wuhan Lab: दुनिया भर में मौत का कहर बना Corona virus चीन की वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी के लैब से निकला था। अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। खतरनाक Corona virus की शुरुआत को लेकर 2019 से ही जारी बहस के बीच इस सनसनीखेज दावे पर दुनिया भर में चर्चा शुरू हो गई है। चीन के लगातार नकारने के बावजूद दुनिया की ज्यादातर जांच एजेंसियां चीन के वुहान लैब में ही कोरोना वायरस बनाए जाने का दावा करती है।
कोविड 19 फैलाने वाला कोरोना वायरस सबसे पहली बार चीन के वुहान शहर में पाया गया था। इसके बाद यह खतरनाक कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया था। हालांकि, दुनिया भर में कोविड-19 की वैक्सीन बना लिया गया है। इसके बावजूद तमाम स्वास्थ्य एजेंसियों के सामने कोरोना वायरस बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। दुनिया के तमाम देश शुरू से ही चीन को लेकर शक जताते रहे हैं। हालांकि, चीन हमेशा दावा करता रहा है कि कोरोना वायरस वुहान से नहीं कहीं और से आया है। इस बीच कोरोना वायरस की शुरुआत को लेकर नया दावा सामने आया है।
ये भी पढें: Xiaomi 13 Pro इंडिया में लॉन्च, जानिए इसके खास फीचर्स के बारे में
चीन को पहले दिन से यह पता था कि कोरोना कोई नेचुरल वायरस नहीं है, बल्कि इसे जेनेटिकली मॉडिफाई कर बनाया गया है। तभी यह लैब से लीक हुआ है। इसके बावजूद सुरक्षा और लोगों को आगाह करने में ढील दी गई। चीन ने न सिर्फ बीमारी के आउटब्रेक के बारे में झूठ बोला, बल्कि उसे प्राकृतिक साबित करने की हर कोशिश की।
महामारी की शुरुआत 2019 में हो गई थी। मगर वायरस के ओरिजिन की जांच जनवरी, 2021 में शुरू हो पाई। 17 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ थे और 17 चीनी एक्सपर्ट चीन के वुहान पहुंचे। वुहान में जांच का काम पूरा होने से पहले स्वतंत्र जांच टीम के सदस्य पीटर बेन इम्बारेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वायरस के ओरिजिन के संभावित पाथ-वे सार्वजनिक किए थे।
अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट से पहले एफबीआई (FBI) पहले ही इस बात की आशंका जता चुका है कि कोरोनावायरस की उत्पत्ति चीन की लैब से ही हुई थी। 2021 की अपनी एक रिपोर्ट में एफबीआई ने कोरोना महामारी एक प्रयोगशाला रिसाव का परिणाम थी। वहीं, अब उर्जा विभाग भी FBI की राय से सहमत हो गया। वहीं कई एजेंसियों का ये भी मानना है कि वायरस की उत्पत्ति प्राकृतिक रूप से हुई है। वहीं कुछ एजेंसियां किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
कोरोना महामारी ने जो मार्च 2020 के बाद तबाही मचाई, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। एक ऐसी महामारी, जिसने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोरोना के कारण दुनियाभर में 70 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई. पूरी दुनिया कुछ समय के लिए ठप हो गई थी।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Jhalkokhabar.com पर| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Jhalkokhabar.com पर|