Google Stadia Shut Down: गूगल जल्द ही अपनी क्लाउड बेस्ड गेम स्ट्रीमिंग सर्विस Google Stadia Service {गूगल स्टेडिया} को बंद करने जा रहा है। गूगल ने साफ कर दिया कि वह 18 जनवरी 2023 को स्टेडिया के सर्वर को पूरी तरह से बंद कर देगा। गूगल क़े नए यूजर्स इस सेवा को खरीद नहीं सकते हैं। गूगल ने गूगल स्टेडिया के ग्राहकों का धन्यवाद भी दिया जो इस सेवा का उपयोग कर रहे थे।
गूगन ने Google Stadia की शुरूआत 2019 किया था। इससे पहले 2018 में इस सेवा का बीटा वर्जन ही शुरू किया गया था। केवल तीन सालों में ही गूगल को अपनी इस सेवा का बंद करना पड़ रहा है। कारण साफ है लोगों के बीच यह सेवा ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाई।
गूगल की ओर से कुछ बातें साफ की गई है। Google Stadia को खरीदने वाले लोगों को रिफंड देगी। यह रिफंड 9 नवंबर से आरंभ हो चुका है। ये रिफंड सभी गेम खरीद पर है। यह अलग बात है कि गूगल स्टेडिया प्रो सब्स्कि्रप्शन खरीदने वालों को रिफंड नहीं दे रहा है। गूगल ने कहा है कि 29 सितंबर से पहले यह सेवा लेने वालों को रिफंड नहीं दिया जाएगा। वहीं इस तारीख के बाद प्रो सबस्क्रिपशन लेने वालों को कोई चार्ज नहीं देना है।
गूगल की ओर से यह भी बताया गया है कि यदि कोई भी हार्डवेयर भी खरीदा गया है तो उसका भी पैसा वापस किया जाएगा। इसका तात्पर्य यह हुआ कि यदि स्टेडिया कंट्रोलर किसी ने खरीदा है तो उसे भी रिफंड किया जाएगा। माना यह जा रहा है कि कंपनी 18 जनवरी 2023 तक यह सारे रिफंड प्रोसेस को पूरा कर लेगी।