Indian Army Physical Test: सेना में काम करने के लिए शारीरिक रूप से मजबूत होना भी एक जरूरी शर्त है। फिजिकल फिटनेस टेस्ट के जरिए इसे जांचने की कोशिश की जाती है। जानिए सेना के तीन हिस्सों के लिए होने वाले फिटनेस टेस्ट के लिए किन बातों को शामिल किया जाता हे।
ये बातें ध्यान रखें
फिजिकल फिटनेस टेस्ट का हिस्सा बनने से पहले कैंडिडेट को कंसेंट फॉर्म पर साइन करना होता है। इस टेस्ट के दौरान अगर कैंडिडेट को कोई इंजरी होती है या मृत्यु होती है तो उसके लिए सेना न तो जिम्मेदार होगी और न ही कोई मुआवजा दिया जाएगा। कैंडिडेट्ड इस बात को ध्यान में रखें।
आर्मी
पुरुष
5.30 मिनट के अंदर 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती हैै। 14 पुलअप्स करके अधिकतम स्कोर हासिल करने होते हे। इसके अलावा दो टेस्ट और देने होते है— जिग—जैंग बैलेस और 9 फिट की लॉन्ग जप।
महिला
7 मिनट 30 सैंकड के अंदर 1.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करके अधिकतम स्कोर हासिल करने होते हे। इसके अलावा 10 फीट की लॉन्ग जंप और 3 फीट की हाई जम्प के लिए टेस्ट होता है।
नेवी
महिला और पुरूष दोनो को ही फिजिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होता है। इसमें पुरूषों को 1.5 कि.मी की दौड को 6.5 में, महिला कैंडिडेट को 8 मिनट मे पूरा करना होता है। दौड के अलावा पुरूष को 20 उठक—बैठक और 10 पुशअप्स लगाना होता है। वही, महिला को 15 उठक—बैठक और 10 बैंट नी सिटअप कराएं जाते है।
एयरफोर्स
एयरफोर्स में पुरूष को 1.6 कि.मी. की दौड है, जबकि महिला को 8 मिनट मे पूरी करनी होती है। पुरूष को 1 मिनट में 10 पुशअप्स, 10 सिटअप्स और 20 स्क्वाट्स पूरे करने होते है। दौड पूरा होने के बाद 10 मिनट का ब्रेक दिया जाता है। इसके बाद पुशअप्स लगाने होते हे। वही, पुशअप्स करने के 2 मिनट बाद सिटअप्स लगाने होते है। इसके 2 मिनट बाद स्क्वाट्स टेस्ट होता है। महिला कैडिडेट्स को 30 सेकंड्स के अंदर 10 सिटअप्स और 1 मिनट के अंदर 15 स्क्वाट्स करने होते है। दौड़ के बाद 10 मिनट सिटअप्स लगवाए जाते है।