International Women’s Day 2023: हर साल 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के अधिकारों और उनके खिलाफ होने वाली हिंसा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। साथ ही, महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जाता है। ऐसे में आप अपनी फैंड्स के साथ हिल स्टेशन की ट्रिप का प्लान बना रहे है तो ये 5 हिल स्टेशन घूमने-फिरने और प्रकृति का आनंद उठाने के लिए परफेक्ट हैं।
नैनीताल
वीकेंड ट्रिप पर निकलने के लिए नैनीताल परफेक्ट है। यहां का सुहाना मौसम हर पल को खास बना देता है। अपनी फैड्स के साथ आप यहां इतनी यादें बुन लेंगी कि आपको एहसास ही नहीं होगा कि कब समय फुर्र हो गया। नैनीताल दिल्ली से 286 किलोमीटर दूर है और यहां 2 से 3 दिन की ट्रिप प्लान की जा सकती है।
जुलुक, सिक्किम
आप इस International Women’s Day पर सिक्किम में मौजूद जुलुक हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन सिक्किम के पूर्वी भाग में बसा है। 3000 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित जुलुक गंगटोक से पहुंचा जा सकता है। यहां जाने के लिए टूरिस्टों को परमिट की जरूरत होती है।
कल्पा
आप हिमाचल प्रदेश में कल्पा की सैर कर सकते हैं। यह एकदम शांत और सुकून से भरा हुआ इलाका है। कल्पा में भीड़ भाड़ भी कम है। अगर आपको कुछ अलग देखना है तो कल्पा गांव जरूर जाएं। यह गांव किन्नौर के सबसे बड़े गांवों में से एक है। जहां आपको चारों तरह हरियाली ही हरियाली दिखेगी। कल्पा से करीब 11 किमी दूर देवी चंडिका का मंदिर है, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। अपनी वास्तुकला की वजह से यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़ें-Weight Loss 5 Foods: मोटापा घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स जानिए कौनसे फूड्स हैं फाइबर से भरपूर
रानीखेत
रानीखेत (Ranikhet) 6100 फीट ऊपर स्थित है। यहां पहुंचकर आप विक्टोरियन शिल्प से बने घर, पाइन, ओक, देवदार और ग्रेपवाइन के पेड़ों के साथ-साथ चारो तरफ फैली घास और पर्वत शैली को देख सकेंगी। यहां जाकर 2 से 3 दिन रुकना सही रहेगा। आप यहां रानी झील, रानीखेत गोल्फ कोर्स, आशियाना पार्क और कई मंदिरों की सैर पर निकल सकती हैं।
मसूरी
मसूरी की ठंडी हवाओं में ऐसा महसूस होगा जैसे जीवन के सारे दुख और चिंताएं कहीं गुम हो गए हैं। यहां के सुहावने मौसम में अपनी गर्ल गैंग के साथ आप मसूरी लेक पर जा सकती हैं, ट्रेकिंग कर सकती हैं, जॉर्ज एवरेस्ट्स हाउस जा सकती हैं, देव भूमि वैक्स म्यूजियम घूम सकती हैं और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेते हुए तस्वीरें खींचकर पोस्ट भी कर सकती हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Jhalkokhabar.com पर| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Jhalkokhabar.com पर|