CM शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

CM शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सीएम ने कहा कि 23 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं पांच मार्च को शुरू की जाने वाली योजना का लाभ पाने की हकदार होंगी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की जिन महिलाओं को अभी 600 रुपये पेंशन मिल रही थी, वे भी अब 1000 रुपये पाने की हकदार होंगी। चौहान ने कहा कि योजना के फार्म महिलाएं आसानी से भर सकें, इसके लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) को अपने जन्मदिन 5 मार्च से शुरू करने जा रहे हैं। जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे।

कौन होगा लाभार्थी

मध्य प्रदेश की सभी विवाहित, विधवा, परित्यक्ता ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 23 साल है, वे इस योजना की पात्र होंगी। इस योजना का लाभ 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को ही मिलेगा। प्रदेश में 60 साल से ऊपर की उम्र के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू है। इसमें 600 रुपए मिलते हैं और अब उसमें 400 रुपए जोड़कर 1000 रुपए दिए जाएंगे।

NFHS (नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे) में 15 से 49 साल उम्र की 54.7% महिलाओं के एनीमिया की शिकार होने का पता चला। सर्वे से पता चलता है कि काम के नजरिए से पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी कम है। इस कारण से महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होने के बजाए पुरुषों पर आश्रित हैं।

ये भी पढ़े:- अपने ब्राउजर में कर लें ये जरूरी सेटिंग, कार से भी तेज भागेगा लैपटॉप कंप्यूटर

दस्तावेज

लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के लिए आवेदन करने के लिए महिलाओं को कैम्प में पूरे परिवार की आईडी, खुद की आईडी और खुद का आधार कार्ड लेकर आना होगा। इसके बाद गांव, वार्ड में लगे कैम्प के प्रभारी महिला द्वारा भरे गए आवेदन पत्र के अनुसार पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करेंगे। महिला की ऑन स्पॉट फोटो लेकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन सब्मिट होने के बाद पावती का प्रिंट आउट भी महिला को दिया जाएगा। आवेदकों की लिस्ट ग्राम पंचायत, वार्ड में चिपकाई जाएगी।

अंतिम सूची का प्रकाशन

आवेदनों पर आई आपत्तियों की जांच और निराकरण के लिए 15 दिनों में समिति को निर्णय करना होगा। समिति केवल उन्हीं प्रकरणों पर विचार करेगी, जिन आवेदनों पर आपत्तियां आई हैं। इसके अलावा बाकी आवेदनों का राज्य स्तर पर रेंडम सिलेक्शन कर उनकी पात्रता की जांच की जाएगी। आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी दिए जाएंगे।

CM शिवराज सिंह ने शुरू की लाडली बहना योजना, महिलाओं को मिलेगे हर महीने 1000 रुपए
                                   Image Source: Social Media

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Jhalkokhabar.com पर| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Jhalkokhabar.com पर|

स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य
स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य