ये लोग गलती से भी नहीं करें लहसुन का सेवन, हो सकता है नुकसान

lehsun khane ke nuksan: सब्जी में लहसुन बिना स्वाद ही नहीं आता है। संतुलित मात्रा में किसी चीज का सेवन करना लाभकारी होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना हानिकारक भी हो सकता है। लहसुन का सेवन कुछ लोगों के लिए फायदे की जगह नुकसान का कारण बन जाता है जिसके बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को लहसुन (lehsun khane ke nuksan) को खाने से बचना चाहिए।

अगर आपको उल्टी और दस्त की परेशानी है तो इसका सेवन बिल्कुल ना करें क्योंकि यह पेट को गरम करने का काम करता है। इससे जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसी किसी परेशानी में आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।

आपको बता दें कि ज्यादा लहसुन का सेवन लिवर को भी प्रभावित कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जिसके कारण यकृत में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा लहसुन खाने से बचना चाहिए।

ज्यादा लहसुन के सेवन से हार्ट बर्न की भी परेशानी हो सकती है। इसके कारण सीने में जलन होने लगती है। इस लिहाज से भी लहसुन ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

जिन लोगों की चक्कर संबंधी परेशानी है उन्हें भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर की भी परेशानी बढ़ने का खतरा होता है। और तो और शरीर में खून की कमी, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या में भी लहसुन न खाने की सलाह दी जाती है।

लहसुन में सल्फर मौजूद होता है, ऐसे में कई लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को लहसुन के सेवन से एलर्जी जैसा महसूस हो या जो इससे एलर्जिक हों, उन्हें लहसुन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। झलको खबर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Jhalkokhabar.com पर| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Jhalkokhabar.com पर|

स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य
स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य