बालों में मेहंदी लगाते समय मिलाएं ये चीजें, बालों होगें जड़ों से मजबूत

Mehandi For Hair: मेहंदी में अंडा, आंवला, रीठा, शिकाकाई, भृंगराज जैसी चीजें मिक्स की जाती है। आज हम आपको बताते है कि किस समस्या में मेहंदी में क्या मिलाकर लगाना बालों के लिए फायदेमंद है।

हाथों पर रचने वाली मेहंदी बालों के लिए भी फायदेमंद है। ये सिर्फ बालों का रंग ही नहीं निखारती बल्कि उनकी पूरी रंगत बदल देती है। मेहंदी बालों को शाइन तो देती ही है, उन्हें मजबूत भी बनाती है और बाल झड़ने, रूसी होने जैसी समस्या से भी निजात दिलाती है। बस आप मेहंदी लगाते समय उसमें कुछ चीजों को और मिला लें। इससे मेहंदी और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। अपने बालों की तासीर के अनुसार मेहंदी में अंडा, आंवला, रीठा, शिकाकाई, भृंगराज जैसी चीजें मिक्स की जाती है। आज हम आपको बताते है कि किस समस्या में मेहंदी में क्या मिलाकर लगाना बालों के लिए फायदेमंद है।

आपकी स्कैल्प रूसी से भरी है तो मेहंदी उसका कारगर इलाज हो सकती है। आप मेहंदी में मेथी दाना पीसकर मिक्स करें। इस पाउडर को रात में भिगो कर रख दें। सुबह बालों में लगाएं और आधे घंटे बाद सिर धो लें। मेथी दाना सूट न करता हो तो आप मेहंदी में प्याज का रस या फिर दही भी मिला सकते हैं। ये सारे कॉम्बिनेशन बालों को कंडीशनर करने के साथ साथ रूसी को भी दूर करते हैं।

ये भी पढें: Glowing Skin Desi Tips: नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये देशी नुस्खें

बाल तेजी से झड़ रहे हों तो आप मेहंदी में भृंगराज का पाउडर मिक्स करें। इसके साथ आंवला और शिकाकाई का पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं। आंवले के साथ मिक्स मेहंदी लगाने से बालों की शाइन भी बेहतर होती है। भृंगराज से बालों को मजबूती मिलती है।

बाल बहुत ही ज्यादा डैमेज हैं तो समझिए कि बालों को नई लाइफ देने की जरूरत है। आप चाय के पानी में मेहंदी का घोल तैयार करें। रात भर या कम से कम मेहंदी भीगी रहने दें। मेहंदी लगाने से पहले उसमें नींबू का रस और विटामिन ई का कैप्सूल मिक्स करें।

बाल बहुत ही ज्यादा रूखे सूखे और बेजान हैं तो मेहंदी में अंडा मिक्स कर लें। रूखे बालों के लिए अंडे का येलो पार्ट असरदार होता है। सिर्फ वही मेहंदी में मिक्स करें। ये अंडे के साथ मिक्स मेहंदी बालों को कंडीशनर भी करती है। इससे पहले बालों को ऑयल कर लें। उसके बाद अंडा मिक्स मेहंदी लगाएं और 45 मिनट बाद सिर धो लें।

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। झलको खबर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Jhalkokhabar.com पर| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Jhalkokhabar.com पर|

स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य
स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य