Milind Soman Reaction Besharam Rang: अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के गाने ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) पर शुरू हुआ विवाद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कई राजनीतिक दलों ने गाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इस विवाद की वजह गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी का रंग बताया जा रहा है। इसके चलते अब ‘पठान’ को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। अब इस विवाद पर मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने भी रिएक्शन दिया है। दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो शाहरुख की फिल्म का समर्थन कर रहे हैं। मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने भी दीपिका पादुकोण के ‘बेशरम रंग’ पर रिएक्ट किया है।
इसी बीच मिलिंद सोमन को अपना न्यूड फोटोशूट विवाद भी याद आ गया। ये वो फोटोशूट था, जिसके चलते एक्टर पर 14 सालों तक केस चला था। एक इंटरव्यू में मिलिंद सोमन ने इस पर खुलकर बात की और कहा- ‘इस पर कोर्ट ही विचार करेगी कि ये कला है या अश्लीलता। इस मुद्दे को सुलझाना बेहद जरूरी है।’
अपने न्यूड फोटोशूट पर बात करते हुए मिलिंद सोमन कहते हैं- ‘कोई भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होता। इसमें मेरी जिंदगी के 14 साल लग गए। बोलने की आजादी होनी चाहिए और हर किसी की अपनी राय होती है। अगर कोई कुछ आपत्तिजनक कहता है, तो इस पर कानून फैसला ले।’
पठान के जरिए शाहरुख खान करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म इन दिनों सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ को लेकर चर्चा में है, जिसे लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताई है। वजह है गाने में दीपिका का ‘भगवा रंग की बिकिनी’ पहनना।