MV Ganga Vilas Cruise : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वाराणसी में 13 जनवरी को दुनिया के सबसे लंबी नदी क्रूज का लॉन्च करेगें। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का मानना है कि यह भारत के लिए नदी क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत करेगा। यह लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों में 27 नदी प्रणाली में 3,200 KM से अधिक की दूरी तय करेगा। जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस सेवा के लॉन्च के साथ हम नदी परिभ्रमण की विशाल अप्रयुक्त क्षमता का उपयोग करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर उन्‍होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में, हम अपनी समृद्ध नदी प्रणाली के जरिये प्रदान की जाने वाली अपार संपत्ति को हासिल करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।”
सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से सतत विकास के इस अवसर को जबरदस्त बढ़ावा मिला है क्योंकि कार्गो ट्रैफिक को बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ यात्री पर्यटन को उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। एमवी गंगा विलास क्रूज (MV Ganga Vilas cruise) विशाल क्षमता वाली नदी को खोलने की दिशा में एक कदम है।” उन्होंने कहा, “हमारी समृद्ध विरासत वैश्विक मंच पर और आगे बढ़ेगी क्योंकि इसके जरिये पर्यटक आध्यात्मिक, शैक्षिक, कल्याण, सांस्कृतिक और साथ ही भारत की जैव विविधता की समृद्धि का अनुभव करने में सक्षम होंगे. काशी से सारनाथ तक, माजुली से मयोंग तक, सुंदरबन से काजीरंगा तक, यह क्रूज जीवनभर का अनुभव प्रदान करता है. मेरा मानना ​​है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यह अद्भुत पहल, रिवर क्रूज के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।”

 

ये भी पढ़े: सावधान! गूगल की ये सर्विस जल्द ही होने वाली है बंद

MV Ganga Vilas cruise की खूबियां

एमवी गंगा विलास क्रूज (MV Ganga Vilas cruise)को दुनिया के सामने देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया गया है। विश्व धरोहर स्थलों, नेशनल पार्क, नदी घाटों, और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ 51 दिनों की क्रूज यात्रा की योजना बनाई गई है। एमवी गंगा विलास शिप 62 मीटर लंबी और 12 मीटर चौड़ी है। इसमें तीन डेक हैं, और 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट्स हैं, जिनमें पर्यटकों के लिए एक यादगार और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सभी सुविधाओं से युक्‍त है। यह शिप प्रदूषण मुक्त तंत्र और शोर नियंत्रण तकनीकों से लैस है। MV Ganga Vilas की पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक वाराणसी से डिब्रूगढ़ की यात्रा का लुफ्त उठाएंगे। डिब्रूगढ़ में एमवी गंगा विलास के आगमन की अपेक्षित तारीख 1 मार्च 2023 है।
स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य
स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य