Rajasthan Weather Today: राजस्थान में रविवार को इस सीजन की पहली मावठ हुई। बादलों के जमावड़े व तेज हवा के साथ शुरु हुए दिन में रात तक मावठ बरसती रही। रिमझिम तो कभी हल्के से मध्यम गति से बरसात हुई। जयपुर में देर रात एक घंटे तक तेज बरसात हुई।
रुक-रुककर रफतार पकड़ती रही बरसात ने सर्दी का कहर दिन में भी बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रह सकते है। तड़के करीब 4 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक चला। शाम 5.30 बजे तक करीब 11 मिमी बरसात हुई। इस दौरान दिन के तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियम की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया था, वह रविवार को गिरकर 1606 डिग्री पर पहुंच गया।
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी हिमालयी के कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज हल्की या मध्यम के बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं आज सुबह दिल्ली में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है। इसके अलावा आज उत्तराखंड में ओलावृष्टि होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: सुबह बिना ब्रश किए रोज पानी पीना नुकसानदेह या फायदेमंद
देशभर का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है, बाद के 48 घंटों के दौरान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
इन राज्यों में कोहरे की चेतावनी
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह और रात के वक्त बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा आज और कल असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसी प्रकार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में कल घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।