Rhea Chakraborty Talk Dog : रिया चक्रवर्ती आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस के बाद से रिया चक्रवर्ती खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं लेकिन फिर भी वह अपनी इंस्टा पोस्ट की वजह से चर्चा में होती हैं। अब वह अपने एक वीडियो को लेकर फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस वीडियो में वग स्ट्रीट डॉग्स से अंग्रेजी में बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती के एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह एक बेंच पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने रेड कलर की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है। वह वीडियो में कुत्ते से बात करते हुए कहती हैं, ‘तुमने जरूर से ज्यादा खाना खा लिया है, अब बस करो, वरना मोटे हो जाओगे।’ सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
रिया के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोगों ने रिया चक्रवर्ती को कुत्तों से अंग्रेजी में बात करने पर ट्रोल किया है। एक शख्स ने वीडियो के कमेंट में लिखा, ‘इधर इंसानों के इंग्लिश नहीं आती और ये कुत्तों के सुना रही है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये इंग्लैंड का डॉग नहीं हैं, इंडिया का है, हिंदी बोलो।’ अन्य ने लिखा, ‘कोई मिला ही नहीं होगा आज।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया चक्रवर्ती को कुत्तों से अंग्रेजी में बात करने पर ट्रोल किया है।