Sensex Today : सेंसेक्स ने दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को लंबी छंलाग लगाई है यानी 29 नवंबर को फिर नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,749.13 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सेंसेक्स ने सोमवार को 62,849.28 का ऑल टाइम हाई बनाया था। अभी सेंसेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब ही कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है वहीं 9 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स पर हिंदुस्तान यूनिलीवर 3% से ज्यादा चढ़ा है। नेस्ले और टाइटन में करीब 1.5% की तेजी है। इंडसइंड बैंक, LT और पावर ग्रिड आधा फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़े:- सीबीआई का संयुक्त निदेशक बनकर लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, 21 लाख की नकदी बरामद

 

निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,662.60 के स्तर पर पहुंचा। इससे एक दिन पहले निफ्टी ने 18,614.25 का ऑल टाइम हाई बनाया था। अभी यह ऑलटाइम हाई के करीब ही कारोबार कर रहा है। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE का निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.28% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। रियल्टी, पीएसयू बैंक और मीडिया में मामूली गिरावट है।

1986 में जब सेंसेक्स की शुरुआत हुई तो इसका बेस ईयर 1978-79 को रखा गया और बेस 100 पॉइंट बनाया गया। जुलाई 1990 में ये आंकड़ा 1,000 पॉइंट पर पहुंच गया। 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद सरकार ने FDI के दरवाजे खोले और बिजनेस करने के कानून में बदलाव किया। इसने सेंसेक्स में गति बढ़ाई।

 

स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य
स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य