Share Market 02-12-2022: शेयर मार्केट लगातार बढ़त के बाद आज शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 415 अंकों की गिरावट के साथ 62,868 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 116 अंक गिरकर 18,696 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में गिरावट रही।

NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में गिरावट देखने को मिली। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.10% की गिरावट रही। इसके अलावा बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़े:- Hansika Motwani ने सोहेल कथुरिया संग फिल्मी गानों में जमकर लगाए ठुमके

वहीं निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई और क्लोजिंग हाई बनाया था। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,887.60 के स्तर पर पहुंचा था। फिर यह 54 अंक की तेजी के साथ 18,812 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले निफ्टी ने भी 30 नवंबर को ऑल टाइम हाई बनाया था।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह यूएस मार्केट में गिरावट है। बिकवाली दबाव का दूसरा कारण ऑटो स्टॉक्स और प्राइवेट बैंक्स का अंडरपरफॉर्म करना है। 01 दिसंबर को नए रिकॉर्ड्स कायम किए थे। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,583.07 ने नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद यह 184 अंक की तेजी के साथ 63,284 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य
स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य