Stomach Pain: अगर आप पेट की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान है तो आप अपने खानपान में बदलाव कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हे। आप घर के किचन में मौजूद मसालों के इस्तेमाल से अपने खराब हाजमे को सुधार सकती हैं। आज हम आपको ऐसे 5 भारतीय मसालों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से पाचन समस्या सुधर जाएगी।
मेथी दाना
मेथी दाना पेट की समस्या में काफी मदद करता है और मेथी दाना हमारी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। आपको बस एक चम्मच मेथी दाने में काला नमक मिलाकर एक गिलास गुनगुने पानी से पी लीजिए। इससे आपको राहत मिलेगी।
अदरक
पेट की समस्या में अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कुदरती गुण होते हैं, जो पेट में गैस को खत्म मरोड़ को बंद कर देते हैं। सुबह जी मिचलाने या चक्कर आने पर भी इसका सेवन काफी राहत दिलाता है। आप सब्जी में अदरक डालकर खा सकते हैं या फिर पानी में अदरक घोलकर पी सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में बराबर का फायदा होता है।
ये भी पढें- Valentine Week 2023 Gift: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को दे ये स्पेशल 7 गिफ्ट्स
जीरा
जीरा में प्रचुर मात्रा में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, जिससे पेट का पाचन तंत्र मजबूत करने में काफी मदद मिलती है। इससे कब्ज और एसिडिटी में भी राहत मिलती है।
धनिया
धनिया का प्रयोग हजारों साल से हमारी सब्जियों में होता आ रहा है। इसकी सुगंध से न केवल सब्जी का टेस्ट बढ़ जाता है बल्कि पेट का हाजमा भी दुरुस्त रहता है। गैस-एसिडिटी या बार-बार पेट खराब होने की समस्या में इसे खाने से आराम मिलता है।
इलायची
इलायची के भी सेवन से आप पेट की सेहत को दुरुस्त रख सकती हैं। सीने में होने वाली जलन को कम करने में मदद करता है ये मसाला। जीरे के सेवन से भी आप अपने पेट की सेहत को सुधार सकती हैं।
यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Jhalkokhabar.com पर| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Jhalkokhabar.com पर|