वट सावित्री व्रत जानिए सावित्री व्रत का मुहूर्त महत्व तिथि

Vat Savitri Vrat 2023: हर साल सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस दिन स्त्रियां अपने सुहाग के उत्तम स्वास्थ और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वट सावित्री का व्रत करवा चौथ जितना ही फलदायी माना गया है। विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का दिन त्योहार के समान विशेष महत्व रखता है। इस व्रत को स्त्रीत्व का प्रतीक माना गया है। भारत के कुछ राज्यों में वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भी रखा जाता है। आइए जानते हैं इस साल वट सावित्री व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व।

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) 19 मई 2023, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन वट यानी बरगद के वृक्ष की पूजा का खास महत्व है। यह व्रत स्त्रियों के लिए दुःखप्रणाशक, सौभाग्यवर्धक,पापहारक और धन-धान्य, सुख, संपन्नता प्रदान करने वाला होता है।

ये भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का भुगतान जल्द ही, जानिए तारीख

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 18 मई 2023 को रात 09 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 19 मई 2023 को रात 09 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार ये व्रत 19 मई को रखा जाएगा।

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 03 जून 2023 को सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर आरंभ होगी और पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 04 जून 2023 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगी।

पुराणों के अनुसार वट सावित्री व्रत रखने से पति पर आए संकट चले जाते हैं और आयु लंबी हो जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार इस व्रत के प्रभाव और देवी सावित्री के पतिधर्म को देखकर मृत्यु के देवता यमराज से उसके पति सत्यवान को पुन: जीवनदान दिया था। मान्यता है कि वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही हो तो वह भी इस व्रत के प्रताप से दूर हो जाती है। इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा और परिक्रमा की जाती है, क्योंकि इसमें त्रिदेव का वास है और इसकी शाखाएं देवी सावित्री का रूप मानी गई है। मान्यता के आधार पर स्त्रियां अचल सुहाग की प्राप्ति के लिए इस दिन वरगद के वृक्षों की पूजा करती हैं।

पूजा मुहूर्त – सुबह 07.19 – सुबह 10.42 (19 मई 2023)
पूजा मुहूर्त – सुबह 07.16 – सुबह 08.59

 

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Jhalkokhabar.com पर| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Jhalkokhabar.com पर|

स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य
स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य