walmart

Walmart Shooting: अमेरिका के वर्जीनिया में बुधवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि अन्य के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। घटना वर्जिनिया के चेसापीक स्थित वॉलमार्ट की बताई जा रही है।

फायरिंग की घटना के बाद मौके पर मौजूद वर्जिनिया पुलिस की ओर से बताया गया है कि वॉलमार्ट सुपरस्टोर के अंदर फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वॉलमार्ट के मैनेजर ने अचानक फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसने फायरिंग कर वॉलमार्ट के कर्मचारियों को निशाना बनाया।

चेसापीक पुलिस ने जानकारी दी है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले मैनेजर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है। फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं है कि वॉलमार्ट के अंदर हुई फायरिंग में कितने लोग मारे गए हैं और कितने घायल हुए हैं।

स्वस्थ रहने के 9 मंत्र, जो बदल देगे आपका जीवन Papmochani Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए विशेष मंत्र दिनचर्या को रखें संयमित रहेंगे निरोगी और खुश Esha Deol ने लॉकडाउन ​फोटो अब की शेयर, स्टाइलिश लुक Budget के बारे में कुछ रोचक तथ्य