JHALKO KHABAR

2023 में मेडिकल से जुड़े नए अपडेट

वर्ष 2023 से ही देशभर मे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वदेशी टीका लगाना शुरू हो जाएंगे। भारत सरकार के औषधि नियंत्रक की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है। 

सरकारी एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। यह टीका 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को लगाया जाएगा।

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला दूसरा कैंसर है। इसके मामले भारत में सबसे ज्यादा सामने आते है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए नेजल वैक्सीन वर्ष 2023 में आम लोगों को मिलने लगेगी। भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन के लिए मंजूरी दे दी है।

इसको 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को बूस्टर डोज के रूप में दिया जाएगा। इसे भारत बायोटेक ने ​तैयार किया है।

इसका नेजल वैक्सीन का नाम इनकोवैक है। यह नाक से दी जाने वाली कोविड 19 रोघी वैक्सीन है।

इनकोवैक वैक्सीन का 3100 लोगों पर सफल ट्रॉयल भी किया जा चुका है। यह कोरोना का रोकने में काफी प्रभावी मानी जा रही है।

कई देशों में पोलियों के मामलों में बढोतरी देखने को मिली है। इसको देखते हुए भारत ने भी तीन खुराक देने का फैसला लिया है।

इसको 1 जनवरी 2023 से इस अभियान में शामिल किया जाएगा। पोलिया ​अभियान में पहले डेढ महीने और साढे तीन माह की उम्र में बच्च्चों को टीका लगता था।

इससे बच्चों को 92 तक पोलियों वायरस से सुरक्षा मिलती थी। तीसरा डोज नौ माह की उम्र में लगाया जाएगा।

ताजातरीन खबरें और वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करे।

Arrow