Winter Care Tip For Pet: पालतू आपके घर का एक सदस्य होता है। इसलिए हर मौसम में उसकी देखभाल की जरूरत है। हालांकि गर्मी और बरसात के मौसम की बजाय सर्दी का मौसम पालतू के लिए अनुकूल होता है। लेकिन इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।
आहार
पालतू को पर्याप्त मात्रा में हाई प्रोटीन एवं वसायुक्त आहाद दे। उसे ठंडा भोजन न दे। गुनगुना भोजन और पानी दें। रात के समय चावल नहीं खिलाएं।
घुमाने ले जाएं
पालतू को सुबह—शाम उसकी उम्र, स्वास्थ्य, नस्ल एंव मौसम के अनुसार घुमाने ले जाएं। यदि ठंडी हवा चल रही हो तो उसे स्वेटर, जैकेट या कोट पहना दे। कुछ देर घूप में छोड दे।
गूमिंग और मसाज
सर्दियों में पालतू के बाल नहीं काटने चाहिए, बल्कि नियमित रूप से बालों पर ब्रश करते रहे। साथ ही नारियल के तेल से मालिश करे।
रात में ध्यान रखे
पालतू को बिस्तर पर दरी, गदा या कंबल बिछाकर ही कमरे में सुलाएं। बाहर खुले में न सुलाएं।
नहलाएं कम
ठंड में नहलाने से बचें। यदि नहलाना हो तो गुनगुने पानी से दिन में नहलाएं। नहलाते समय ध्यान रखें कि उसके कान में पानी न चला जाए। इससे कान में इंफेक्शन हो सकता है।
पप्स या उम्रदराज पालतू
पप्स व उम्रदराज पालतू ठंड की चपेट में जल्दी आते है। रूम हीटर चला रहे है तो ध्यान रखें कि पालतू उसके पास न जाएं।
डॉक्टर से परामर्श लें
यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो पशु चिकित्सक से परामर्श लें। नियमित टीकाकरण करवाते रहे।
ये भी पढ़ें:- Rhea Chakraborty Talk Dog: इंग्लिश में कुतों से बात करते हुए ट्रोल हुई रिया चक्रवर्ती, लोगों ने उड़ाया मजाक
सन बाथ कराएं
धूप जितनी आपके शरीर के लिए जरूरी होती है, उतनी आपके पालतू जानवर के लिए भी है। आप उनके साथ कुछ समय सर्दियों की धूप में बिताएं। उन्हें सन बाथ कराएं। इस दौरान आप उनके साथ बाहर खेल भी सकते हैं।
गर्म कपड़े पहनाएं
बहुत सारे लोग सोचते हैं कि कुत्तों के पास पहले से लिए फर होता है तो शायद उन्हें अतिरिक्त गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं लेकिन ऐसा नहीं है। फर होने के बावजूद भी उन्हें ठंड लग सकती है और वो बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों की तरह ही समय रहते उनके लिए भी गर्म कपड़ों का इंतजाम किया जाए।
गर्म पानी पिलाए
सर्दी के मौसम में पपीज को सही मात्रा में पानी पिलाएं। पानी कम पीने के कारण भी वह बीमार हो सकते हैं। उन्हें हल्का गर्म पानी पीने को दें। ठंड के दिन में जैसे इंसानों को ठंडा पानी नहीं पिया जाता वैसे ही जानवर भी ठंडा पानी नहीं पी पाते हैं।